खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज विदिशा में मिर्जापुर स्थित नवीन कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डी प्रांगण में बनाये गये उपार्जन केन्द्र सौंथर में किसानों की धान फसल की तौल में गड़बड़ी पाये जाने पर उपार्जन केन्द्र प्रभारी को निलम्बित करने तथा उसके विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिये।
श्री तोमर ने किसानों से बातचीत कर मंडी प्रागंण में मुहैया कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही, मंडी प्रागंण में समर्थन मूल्य पर क्रय की जा रही धान खरीदी कार्य का मुआयना किया। अपने सामने उपज का वजन कराया। जिन समितियों द्वारा तय वजन से अधिक तौला जा रहा था, उन समितियों के प्रबंधकों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
खाद्य मंत्री के निर्देश पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिला आपूर्ति अधिकारी एवं नोड्ल अधिकारी श्रीमती नुजहत बानो बकई, कॉ-आपरेटिव बैंक के सीईओ श्री विनय प्रकाश सिंह, उप पंजीयन सहकारी संस्थाएं श्री एके सिंह को भी शोकॉज नोटिस जारी किए गए है।

0 टिप्पणियाँ