राजमाता की पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवपुरी के द्वारा मनाई गई
जननेत्री श्रीमन्त राजमाता अम्मा महाराज की पुण्यतिथि मंगलम मे व आदिवासी बस्ती मनियर में व विकलांग विद्यालय फतेहपुर में बच्चों के साथ जाकर मनाई।इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद जी भारती ने कहा कि राजमाता जी ने सारा जीवन गरीब की सेवा के लिए व्यतीत किया,उनका जीवन प्रेरणादायक है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने बोलते हुए कहा कि राजमहल के वैभव को छोड़ समाज के लिए जीवन अर्पित करने वाली लोकमाता राजमाता जी आज भी सभी के हृदयों में जीवित है।उनका सम्पूर्ण जीवन देश के लिए रहा जिन्होंने राजपथ को छोड़कर लोकपथ का मार्ग चुनकर अपने जीवन को प्रेरणादायी बना दिया।भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे ने भी राजमाता के जीवन पर प्रकाश डाला।तीनों जगह राजमाता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।संचालन आशुतोष शर्मा ने किया इस अवसर पर दिलीप मुदगल, अरुण पंडित,गायत्री शर्मा,डॉ रश्मि गुप्ता,विपुल जैमिनी,के पी परमार,बबलू जैमिनी,शिवम दुबे,दीपेश फड़नीष,संजय राठौर,अशोक शिवहरे,इकबाल खान,संदीप भार्गव,यशवंत रजक,राजेन्द्र शिवहरे, मंगल सेंगर,अजीत ठाकुर,रजत शर्मा,आदि उपस्थित रहे।सभी ने राजमाता अम्मा महाराज का पुण्य स्मरण किया।

0 टिप्पणियाँ