Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित शिवपुरी भ्रमण की तैयारियों के संबंध में प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ली समीक्षा बैठक




 प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 5 जुलाई को शिवपुरी भ्रमण प्रस्तावित है। शिवपुरी शहर के पोलो ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी में 2500 करोड़ के निवेश की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के साथ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, यातायात, पार्किंग, मंच व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अन्य संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया है। प्रभारी मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जनसमूह के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सुगम यातायात, पर्याप्त पेयजल सुविधा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही और आमजन रहेंगे। यह भी ध्यान रहे कि लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में समस्या न आए। पार्किंग व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सुदृढ़ रहे।यातयात, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया से विस्तृत चर्चा की और प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी प्रबंध सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। यातायात प्रभारी ने रूट चार्ट और पार्किंग को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी।बैठक में शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक श्री महेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष श्री जसमंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु परस्पर समन्वय स्थापित कर कार्य करना सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ