बांरा॒| कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात शहर के अटरु रोड फोरलाइन हाईवे पर पुलिस गश्त व चैकिंग के दौरान अटरु निवासी एक वाइक सवार को गिरफ्तार कर उसके पास से दस ग्राम स्मैक बरामद की
आरोपी युवक को गुरुवार को न्यालय में पेश किया जहां से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया कोतवाली प्रभारी देवेश भारद्वाज ने बताया की नाकाबंदी के दौरान अटरु रोड से आ रही एक बिना नंबर की वाइक का चालक पुलिस देख कर दूसरी ओर जाने लगा संदेह पर सहायक निरीक्षक अब्दुल मजीज ने मय जाप्ता जीप से पीछा कर अटरु रोड पर बालाजी भोजनालय के समीप उसे रोक कर पूछताछ पर अपना नाम लक्ष्मी चंद उर्फ महाबीर मीणा अटरु निवासी होना बताया
उसके कब्जे से दस ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद की गई है
आरोपी से स्मैक लाने व अपूरती करने के बारे में पूछताछ की जा रही हैं
0 टिप्पणियाँ