एंटी करप्शन न्यूज़
15 फरवरी 2019
पवन भार्गव
पत्रकारों की सुरक्षा के लिये "पत्रकार सुरक्षा कानून" शीघ्र बनाये जाने की मांग...
*मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश कार्यालय पर डिप्टी कलेक्टर को दिया ज्ञापन..*
*शिवपुरी..एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट् यूनियन द्वारा लम्बे समय से पत्रकारों की सुरक्षा के लिये म.प्र. में "पत्रकार सुरक्षा कानून" बनाने की मांग करता आ रहा है।पूर्व में भी एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दादा राधावल्लभ शारदा जी के नेतृत्व में ज्ञापन तथा अनेक बार चर्चा कर "पत्रकार सुरक्षा कानून" बनाने की मांग की है। पुनःएम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा के निर्देशानुसार शिवपुरी जिला इकाई के पत्रकारों ने जिलाधीश कार्यालय पहुँचकर डिप्टी कलेक्टर मनोज गढ़वाल को ज्ञापन देकर निम्न बिंदुओं की मांग की। ०1.पत्रकारों कि सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र बनाया जाये*
*02.पत्रकारों को दी जाने वाली श्रृद्धा निधि दस हजार रुपए की जाय ।*
*०3.छोटे समाचार पत्रों को जो नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं चाहे वो दैनिक, साप्ताहिक अथवा मासिक हों को एक निश्चित राशि के विज्ञापन दिए जायें । इसी तरह वेव साइट के पुराने नियमों को समाप्त कर एक निश्चित राशि के विज्ञापन सभी वेव साइट को दियें जाय।*
*०4. प्रदेश में पत्रकारों पर चल रहे मुकदमे कि पुनः उच्च अधिकारी से जांच कराई जाए ।*
*ज्ञापन देने बालों में जिलाध्यक्ष अखिलेश दुबे बरिष्ठ पत्रकार अशोक जैन केदार समाधिया प्रांतीय सचिब डॉ. भूपेंद्र विकल संभागीय सचिब उम्मेद सिंह झां जिला उपाध्यक्ष मनीष बंसल के बी शर्मा (लालू) शाहिल खां भैया काजी पबन भार्गब अखिलेश वर्मा शिवकुमार झां शलभ तिबारी आदि उपस्थित रहे ।*
0 टिप्पणियाँ