Music

BRACKING

Loading...

मंत्री श्री सिलावट की तत्परता से अपहृत अयान 24 घण्टे में घर पहुँचा

आगर-मालवा जिला मुख्यालय के अस्पताल परिसर से 15 फरवरी को अपहत ढ़ाई वर्षीय अयान 24 घंटे के भीतर घर पहुँच गया है। जिला पुलिस बल ने अयान को आगर-मालवा से लगभग 30 किलोमीटर दूर ग्राम मेलखेड़ा से पकड़ कर अयान के पिता अकरम खान को सौंप दिया है। अकरम खान ने अपने अपहृत बच्चे को गले लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। मंत्री श्री सिलावट ने इस कामयाबी पर आगर-उज्जैन के पुलिस अधिकारियों को बधाई दी।

अकरम खान ने बताया कि अपनी दादी के साथ अस्पताल परिसर में खेल रहा उनका बच्चा अयान 15 फरवरी को अचानक गायब हो गया था। हमने पुलिस में शिकायत की। मंत्री श्री सिलावट को जैसे ही बच्चे के अपहरण की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत सिविल सर्जन, कलेक्टर और एसपी से फोन पर बात कर सघन तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिये। इसके परिणाम स्वरूप अपहृरणकर्ता अयान को मेलखेड़ा में छोड़कर भाग गये। अयान को सकुशल परिवार के साथ भेज दिया गया है। अपहृरणकर्ताओं की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ