Music

BRACKING

Loading...

गेहूं उपार्जन हेतु 45 पंजीयन केन्द्र निर्धारित

पंजीयन की अंतिम तिथि 23 फरवरी
शिवपुरी | 12-फरवरी-2019
0

 
    रबी विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन हेतु कृषकों के पंजीयन किए जा रहे है। पंजीयन हेतु जिले में निर्धारित 45 केन्द्रों पर प्रातः 09 बजे से शाम 07 बजे तक रविवार एवं शासकीय अवकाश छोड़कर सभी कार्य दिवसों में पंजीयन का कार्य किया जाएगा। जिसकी अंतिम तिथि 23 फरवरी 2019 रहेगी। सभी कृषकों से अपील है कि समय-सीमा में अपने पंजीयन निर्धारित केन्द्रों पर जाकर कराए।
      जिला आपूर्ति अधिकारी एन.के.शर्मा ने बताया कि आवेदन पत्र पंजीयन केन्द्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। कृषकों को पंजीयन हेतु निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आधार नम्बर, समग्र परिवार आईडी तथा मोबाइल नम्बर, राष्ट्रीयकृत अथवा शेड्यूल्ड बैंको में स्वयं का एकल खाता नम्बर (संयुक्त खाता मान्य नहीं), बैंक ब्रांच का नाम, आईएफएससी कोड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि खाते-खसरा, ऋण पुस्तिका वनाधिकार पट्टे आदि के दस्तावेजी साक्ष्य की प्रति, भूमि स्वयं के नाम पर न होने पर भू-स्वामी के साथ निर्धारित प्रारूप में सिकमी/बटाई अनुबंध की प्रति आवश्यक रूप से साथ में संलग्न करनी होगी।
    निर्धारित पंजीयन केन्द्रों में तहसील खनियांधाना के पंजीयन केन्द्र मायापुर, गूडर, बामौरकलां, पिपरोद उवारी, खनियांधाना, झालोनीपिपरा, तहसील पिछोर के पंजीयन केन्द्र कमालपुर, खोड, मनपुरा, भौती, मलाबनी, पिछोर, करारखेड़ा, पिछोर-2, तहसील बदरवास के पंजीयन केन्द्र खतौरा, बिजरौनी, बूडाडोंगर, रन्नौद, बदरवास, अकाझिरी, तहसील कोलारस के पंजीयन केन्द्र पड़ोरासड़क, कोलारस, लुकवासा, तहसील नरवर के पंजीयन केन्द्र मगरौनी, नरवर, पारागढ़, सीहोर, सुनारी, दिहायला, तहसील करैरा के पंजीयन केन्द्र करैरा, अमोलपठा, टोड़ापिछोर, दिनारा, टीला, तहसील पोहरी के पंजीयन केन्द्र पोहरी, भटनावर, छर्च, तहसील बैराढ़ के पंजीयन केन्द्र गोवर्धन, बैराढ़, तहसील शिवपुरी के पंजीयन केन्द्र सतनवाड़ा, लालगढ़, सुभाषपुरा, गढ़ीबरोद, शिवपुरी एवं शिवपुरी-2 रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ