Music

BRACKING

Loading...

प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

13 फरवरी 2019
प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
शिवपुरी, 13 फरवरी 2019/ खाद नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज जय किसान फसल ऋण माफी योजना एवं जनसमस्या निवारण शि्िवर सह अंत्योदय मेला में आज जनसंपर्क विभाग द्वारा भेजे गए प्रचार रथों का हरी झण्डी दिखाकर ग्रामीण अंचलों के लिए रवाना किया।
श्री तोमर ने इस मौके पर कहा कि ये रथ ग्रामीण अंचलों में जाकर राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदाय करने के साथ-साथ जय किसान फसल ऋण माफी योजना के बारे में भी एलईडी के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी देंगे।
इस मौके पर विधायक पोहरी श्री सुरेश राठखेड़ा, कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर, डीएफओ श्री लवित भारती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री आशीष तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह यादव, कोलारस के पूर्व विधायक श्री महेन्द्र सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री हरवीर सिंह रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष कोलारस श्री सकुनी जाटव, उपाध्यक्ष श्री उम्मेद सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रविन्द्र शिवहरे, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, श्री केशव सिंह तोमर, श्री रामवीर सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण, ग्रामीणजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ