Music

BRACKING

Loading...

संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ द्वारा डॉ. नामवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त।

संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ द्वारा डॉ. नामवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त।
भोपाल : बुधवार, 20 फरवरी 2019 को
संस्कृति एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने देश के मूर्धन्य आलोचक और विद्वान डॉ. नामवर सिंह के निधन पर गहन दुख प्रकट किया है। डॉ. साधौ ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. श्री सिंह हिन्दी साहित्य में आलोचना के शलाका पुरूष थे। प्रदेश के सागर विश्वविद्यालय से भी उनका अल्प समय का साथ रहा।उन्होंने कई अवसरों पर अपनी उपस्थिति से मध्यप्रदेश के सहित्य जगत को गौरव प्रदान किया। डॉ. सिंह के निधन से हिन्दी साहित्य को अपूरणीय क्षति हुई है।
संस्कृति सचिव श्रीमती रेनू तिवारी सहित संस्कृति संचालनालय, संस्कृति परिषद, सहित्य अकादमी और संस्कृति विभाग की सभी अकादमियों ने डॉ. नामवर सिंह के सहित्य और आलोचना के क्षेत्र में दिये गये महत्वपूर्ण योगदान का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्कृति मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ