Music

BRACKING

Loading...

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. नामवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. नामवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त।
भोपाल : बुधवार 20 फरवरी 2019 कोमुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार एवं प्रखर आलोचक डॉ. नामवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री नाथ ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. सिंह ने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया और आलोचना विधा को जीवंत बना दिया। उनके निधन से हिंदी साहित्य जगत को प्रतिबद्ध लेखक की कमी खलती रहेगी।
मुख्यमंत्री श्री नाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ