राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन में एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री आर.बी.कुमार के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत सतनवाड़ाकलां, सतनवाड़ाखुर्द एवं कांकर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रमोद कुमार, ग्राम पंचायत में सतनवाड़ाकलां, सतनवाड़ाखुर्द एवं कांकर के सरपंच पटवारी, सचिव एवं रोजगार सहायक सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अपर जिला जज श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, स्त्री या बालक (18 वर्ष से कम आयु) मानसिक रूप से अस्वस्थ्य या असमर्थ, जातिय हिंसा, अत्याचार, अनैतिक व्यापार, मानव दुर्व्यवहार या बेगार, अभिरक्षा में, बाल अपचारी आदि एवं वह नागरिक जिसकी समस्त स्त्रोत से वार्षिक आय रूपए 1 लाख तक है, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के अधिकारी है। कार्यक्रमों में वरिष्ट नागरिकों के अधिकार, म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 एवं एसिड अटैक से पीड़ित प्रतिकर प्राप्त करने के अधिकारी हैं के संबंध में, अनैतिक व्यापार से पीड़ित, नशा पीड़ितों, बच्चों को संविधान के मूल अधिकार एवं कर्तव्य, पास्को एक्ट, घरेलू हिंसा, मानसिक रूप से बीमार, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन एवं उससे प्राप्त होने वाले लाभों आदि विषयों पर विधिक जानकारी प्रदान की गई।

0 टिप्पणियाँ