Music

BRACKING

Loading...

आज अस्पताल के आगे से हटाए जाएंगे अतिक्रमण


आज अस्पताल के आगे से हटाए जाएंगे अतिक्रमणशहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस अभी तक अकेले ही तीन दिन से कार्रवाई कर रही थी। नाकामी से बचने...


शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस अभी तक अकेले ही तीन दिन से कार्रवाई कर रही थी। नाकामी से बचने के लिए चौथे दिन मंगलवार को नगर पालिका सीएमओ खुद अधीनस्थ अधिकारी और ट्रैफिक थाना प्रभारी के साथ मैदान में उतर आए। सीएमओ ने अस्पताल सहित कोर्ट रोड व बाजार में अन्य जगह पैदल चलकर मुआयना किया और अतिक्रमण हटाने के लिए जगह भी चिन्हित कर ली हैं। जिला अस्पताल के सामने से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत बुधवार से करने की बात अधिकारियों ने कही है। इसके बाद कोर्ट के स्थाई व अस्थाई दोनों अतिक्रमण हटाए जाएंगे। अतिक्रमण हटाने का अधिकार नगर पालिका को है, इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की संभावना साफ नजर आ रहीं हैं। 

जानकारी के अनुसार नगर पालिका सीएमओ केके पटेरिया ने नपा आरआई पूरन कुशवाह और ट्रैफिक थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव के साथ कोर्ट रोड, गांधी चौक और जिला अस्पताल पहुंचकर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों ने जगह भी चिह्नित कर ली हैं। हालांकि इससे पहले बुधवार की सुबह कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, एसडीएम आदि अधिकारी बाजार में जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। उसके बाद अतिक्रमण हटाने की मुहिम छेड़ी जाएगी। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने जिन लोगों को नोटिस दिए थे, उनके चालान कोर्ट में पेश किए जा रहे हैं। 

अस्पताल के सामने हाथ ठेले वालों को हटाने की कहते ट्रैफिक प्रभारी रणवीर यादव व नगरपालिका सीएमओ केके पटेरिया। 

अस्पताल के आगे पार्किंग की व्यवस्था होगी 
जिला अस्पताल के सामने अतिक्रमण हटाने के बाद कार और बाइक पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी। जिससे अस्पताल के अंदर वाहनों की एंट्री बंद हो जाएगी। 

गांधी चौक से पटवा दुकानदार हटाने की योजना : रोटरी हटा देने पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह निकल आएगी। वहीं पटवा दुकानदारों को हटाकर दूसरी जगह मुहैया कराई जाएगी। शहर में आॅटो खड़े रखने के लिए पार्किंग भी चिह्निंत की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ