आगरा। उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। एक बार फिर से यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर बरपा है। आगरा में झरना नाले की खाई में डबल डेकर बस गिर गई। हादसे के बाद कोहराम मच गया।
हादसा एत्मादपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी लगने के चलते बस बेकाबू होकर खाई में जा रही। पुल पर रेलिंग भी नहीं है। बस सीधे नीचे गिर गई। अब तक 29 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, बाकि लोगों की तलाश जारी है। बस में करीब 40 से 45 लोग सवार थे। बस लखनऊ से आ रही थी, यह डबल डेकर बस दिल्ली जा रही थी। इस दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर झरना नाले की खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में अभी यात्री फंसे हैं। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है। राहत कार्य जारी है।
0 टिप्पणियाँ