Music

BRACKING

Loading...

फीता काटकर कलेक्टर ने किया मा.वै.रक्तदान शिविर का उदघाटन



 मुरैना, 30 जून!  अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय रक्तदान शिविर के अन्तर्गत जिला हाॅसपीटल में स्थित ब्लैड बैंक कान्फ्रेंस हाॅल में माथुर वैश्य समाज मुरैना द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर जिला क्लेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने उदघाटन किया! उदघाटन के बाद मौजुद भारी समाज बंधूओं को संवोधित करते हुये श्रीमती प्रियंका दास ने देश में रक्त की जरुरत बताते हुये कहा कि अभी शासन के आदेश पर मुरैना जिले में हमने दस्तक प्रोग्राम की शुरुआत की है! घर-घर जाने पर और चैक करने पर मालुम पड़ा कि बहुत सी माता-बहनों को खून की भारी कमी है! ऐसे में आपके द्वारा दिया गया रक्त दान बचायेगा दो जान!  उन्होने माथुर वैश्य समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय रक्तदान शिविर आयोजित करने पर समाज बंधूओं को बधाई दी! कार्यक्रम के मुख्य अथिति स्थानीय विधायक श्री रघुराज सिंह कंषाना ने माथुर वैश्य समाज को रक्तदान के लिए बधाई देते हुये स्यंम रक्त दान किया! इससे समाज के लोगों विशेषकर युवाओं बच्चियों में जोश भर गया और उन्होने जम कर रक्तदान किया! कार्यक्रम को जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ विनोद गुप्ता ने भी सम्बोधित करते कहा कि मैं स्यंम माथुर वैश्य समाज से आता हूँ! रक्तदान करने के लिए लिये उमणी दानदाताओं को उस समय मायूसी हाथ लगी जब ब्लैड बैंक अधीक्षक डाॅक्टर राजेश उपाध्याय ने 71 यूनिट से ज्यादा रक्त दान लेने मना कर दिया! उनके अनुसार बैंक में पहले से ही दर्जनों यूनिट रक्त मौजूद है। रक्त दान करने वालों में माथुर वैश्य समाज बंधू व माता -बहिनों सहित अन्य समाज के लोग भी शामिल हैं! इनमें विधायक श्री रघुराज सिंह कंषाना, निगम कर्मचारी आरीफ खाॅन,नवीन अग्रवाल, अनिल सिंघल आदि मुख्य थे! कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश गुप्ता, राकेश गुप्ता (एल आई सी) शिविर सयोंजक दीपक गुप्ता, विनोद गुप्ता एडवोकेट, राजेश गुप्ता एडवोकेट, सुशील गोलस, श्रीगोपाल गुप्ता कार्यसमिति सदस्य,डाॅ.पंकज गुप्ता सहित भारी माथुर वैश्य समाज बंधु ,युवा व माता-बहनें शामिल थीं!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ