राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती के अवसर से प्रदेश में गांधी दर्शन यात्रा प्रारंभ की है। इस यात्रा के अतंर्गत श्योपुर जिले के विकासखण्ड विजयपुर, श्योपुर एवं कराहल के क्षेत्र में तीन चरणों में प्रचार रथो के माध्यम से जन जागरूकता लाने के प्रयास किये जावेगे।
कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे ने बताया कि सस्कृति विभाग द्वारा गांधी दर्शन यात्रा के अतंर्गत यात्रा 04 नवंबर 2019 को गांधी दर्शन यात्रा विजयपुर विकासखण्ड के क्षेत्र में प्रवेश करेगी। साथ ही 10 नवंबर तक ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगी। इसी प्रकार 06 से 12 जनवरी 2020 के अंतर्गत भी श्योपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में जाएगी। साथ ही आदिवासी विकासखण्ड कराहल के क्षेत्र में 16 से 22 मार्च 2020 तक भ्रमण पर रहेगी।
इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी पर आधारित प्रचार वाहन के माध्यम से प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किये जावेगे। साथ ही गांधी साहित्य से चयनित मूल्य-विचारों की पुस्तिकाओं का वितरण भी किया जावेगा। इस यात्रा के वाहन में खाद्यी ग्रामोद्योग का स्टॉल भी प्रचार के लिए उपलब्ध रहेगा।

0 टिप्पणियाँ