Music

BRACKING

Loading...

पेरेंट्स मीटिंग से पहले 10वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, तीन विषयों में हो गई थी फेल


भोपाल। इंटरनल एग्जाम में तीन विषयों में फेल होने का माउंट कार्मल कांवेंट स्कूल की दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया कि तीन विषयों में फेल हो जाने से छात्रा तनाव में थी। शनिवार को पेरेंट्स मीटिंग (पीटीएम) होने वाली थी। माता-पिता को उसके फेल होने की जानकारी मिले, इससे पहले छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के वक्त छात्रा घर में अकेली थी। शाहपुरा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक दूरसंचार कालोनी शाहपुरा निवासी 15 वर्षीय प्रत्यक्षा पुत्री शैलेंद्र सिंह , माउंट कार्मल कांवेंट स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। दो दिन पहले शैलेंद्र कंपनी के काम से शिवपुरी गए थे। शुक्रवार को प्रत्यक्षा स्कूल नहीं गई। मां खुद का एक स्कूल संचालित करती है, वह अपने स्कूल निकल गईं और छोटा भाई अमोघ भी स्कूल चला गया। सुबह करीब दस बजे वह घर लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने पर भी घर का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की का पर्दा हटाकर देखा। प्रत्यक्षा कमरे में पंखे पर साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा चुकी है। चीख सुनकर आसपास के लोग इक_ा हुए और दरवाजा तोड़कर प्रत्यक्षा को पास के एक अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जेपी रैफर कर दिया, वहां डॉक्टरों ने प्रत्यक्षा को मृत घोषित कर दिया।
माता-पिता को पता लग जाता रिजल्ट
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी बीते दिनों स्कूल में हुए पेपर में तीन विषयों में फेल हो गई थी। इसे लेकर वह तनाव में थी। शनिवार को पीटीएम होना थी। इससे उसके माता-पिता को उसके रिजल्ट के बारे में पता लग जाता। इससे पहले उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नाना का आरोप: स्कूल से निकालने की धमकी
शनिवार को प्रतिक्षा के प्रत्यक्षा को स्कूल प्रबंधन ने मीटिंग में बुलाया था। प्रत्यक्षा के नाना सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गत वर्ष भी स्कूल प्रबंधन ने प्रतिक्षा को प्रताडि़त किया था। स्कूल प्रबंधन ने पेरेंट्स मीटिंग में कहा था कि प्रतिक्षा पढार्ई में कमजोर है और उसमें सुधार नहीं हो रहा है। यदि ऐसा ही रहा तो मजबूरन हमें उसे स्कूल से निकालना पड़ेगा।
सुरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रत्यक्षा को कम नंबर मिले यह बात उसकी सहेलियों ने बताई थी। अभी रिजल्ट नहीं आया है। यह बात कैसे पता चल गई। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्यक्षा की आत्महत्या की वजह स्कूल प्रबंधन है। उन्होंने यह तक कह दिया कि वह स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठेंगे।
- नोट, स्कूल प्रबंधन पर नाना ने आरोप लगाया है, वर्जन आएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ