*जितेन्द्र तिवारी & एकांश पटेल.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा*
*(ग्लोबल टीचर काम्फ्रेंस 2019 का मुंबई में हुआ आयोजन)*
*✍ग्लोबल टीचर कान्फ्रेंस 2019 मुम्बई में श्रीमती जयंती दुबे उच्च वर्ग शिक्षिका शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जांजगीर को राष्ट्रीय गुरु गौरव रत्न अवार्ड से दिनांक 22.12.2019 को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मोमेन्टो एवं महावस्त्रम द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बालिका शिक्षा एवं शिक्षा में नवाचार हेतु पुरस्कृत किया गया। उक्त समारोह यशवंतराव चौहान सेंटर , जनरल जगन्नाथ भोसले रोड़ नरीमन पॉइंट मुम्बई महाराष्ट्र में आयोजित था। उक्त कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ॰ विजाकुमार साह इन्टर नेशनल मोटिवेशनल स्पीकर, सुशील कुमार सिंह इंटरनेशनल स्कालर प्रोफेसर, सुमेधा धानी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। पूर्व में इनको बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा में नवाचार पर राज्य पाल पुरस्कार, मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान, राजकीय एवं राष्ट्रीय मातोश्री सावित्री देवी फूलो सम्मान, राज्य स्तर में शिक्षक रत्न सम्मान, अक्षय अलंकरण सम्मान, जाज्वल रत्न सम्मान एवं जिला स्तर पर अनेकों सम्मान से सम्मानित की जा चुकी है। उक्त राष्ट्रीय गुरु गौरव विद्या रत्न अवार्ड प्राप्त करने पर शिक्षक संघ के सरस्वती तिवारी, मधू नामदेव, निशा पटेल, संजू महंत, सविता, गीता दुबे, राधा चौहान, गीता सायतोड़ा, विमलेश चन्द्रा, हरीराम जायसवाल, मनोज तिवारी, धन्यकुमार पाण्डेय,प्रमोद हंसराज, भुवनेश्वर देवांगन, नारायण प्रसाद साहू, फुटबाल डडसेना, पंचराम तंबोली, मनमोहन बरेठ, रामदयाल डडसेना, रामकिशोर देवांगन, लखन जायसवाल, लखन कश्यप, सनद वर्मा, पवन साहू, मनीराम यादव, बेनीराम श्रीवास, पवन जैन, विजय थवाईत, खोलबहरा धैर्य, श्रवण वैष्णव, राजेश कश्यप, संतोष साव आदि शिक्षकों में हर्ष ब्याप्त है।*

0 टिप्पणियाँ