Music

BRACKING

Loading...

बकरी पालन योजना से बढ़ेगी राजेन्द्र की आमदनी ( खुशियों की दास्तां)

 

शिवपुरी | 15- दिसम्बर
    छोटे किसानों और पशुपालन करने वाले ग्रामीणों के लिए पशुपालन विभाग द्वारा कई योजना संचालित की जा रही हैं इन्हीं में से एक है बकरी पालन योजना। यह छोटे पशुपालकों को अवश्य ही लाभ पहुंचा रही है। इसी योजना के तहत बामोरकलां निवासी श्री राजेन्द्र अहिरवार पुत्र श्री चम्पालाल अहिरवार का 77000 रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया है।
     राजेन्द्र का कहना है कि वह बकरी पालन करते हैं। उनके पास पहले से कुछ बकरियां है परंतु उनसे उन्हें जितने लाभ की उम्मीद थी उससे कम लाभ मिल रहा था। वह और बकरियां खरीदना चाहते थे। इसलिए उन्होंने पशुपालन विभाग के कार्यालय में संपर्क किया, जहां से उन्हें पशुपालन विभाग की योजना की जानकारी मिली। उन्होंने बकरी पालन योजना के तहत अपना आवेदन दिया और कुछ ही दिनों में उनका आवेदन स्वीकृत हो गया।
      आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उन्हें अतिथियों द्वारा यह ऋण स्वीकृति पत्र सौंपा गया है। उनका कहना है कि उन्हें आर्थिक मदद के रूप में जो राशि दी जा रही है उससे वह बकरी पालन कर सकते हैं। इससे उनकी आय भी बढ़ेगी और परिवार का भरण पोषण के साथ ही जीवन स्तर में भी सुधार होगा। राजेन्द्र इसके लिए ना केवल विभाग के अधिकारियों का बल्कि सरकार का आभार व्यक्त करते हैं कि विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को आर्थिक मदद दी जा रही है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ