Music

BRACKING

Loading...

कोड़ाभांठ (पामगढ़) में श्रीमद्भागवत कथा 09 जनवरी से


*जितेन्द्र तिवारी & एकांश पटेल.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा*

*(कथावाचक आचार्य पं. योगेश उपाध्याय नंदू महाराज कोडाभाठ होंगे)*

*✍ पामगढ- पामगढ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोडाभाठ में चंदेल परिवार द्वारा स्वर्गीय महादेवी सिंह के पुत्र अश्वनी सिंह चंदेल की पुण्य स्मरण मोक्ष कामना हेतु  (वार्षिक श्राद्ध) निमित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन 9 जनवरी से किया जा रहा है। व्यासपीठ आचार्य पं. योगेश उपाध्याय (नंदू महाराज) होंगे। कथा का समय दोपहर 3:00 बजे से राधे कृपा तक होगा।कथा का कार्यक्रम इस प्रकार है 9 जनवरी को देव आह्वान ,कलश पूजा,षटध्यायी 10 जनवरी को राजा परीक्षित जन्म कथा, कपिलोख्यान 11 जनवरी को ध्रुव चरित्र भरत चरित्र ,12 को सती चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, 13 जनवरी को समुद्र मंथन,वामन अवतार ,14 जनवरी को श्री राम-श्री कृष्ण कथा एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव 15 को श्री कृष्ण बाल लीला गोवर्धन पूजा एवं रुक्मणी मंगल 16 जनवरी को सुदामा चरित्र कथा विश्राम एवं चरित्र 17 जनवरी को तुलसी वर्षा-गीता पाठ कथा यज्ञ-हवन- पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा तथा 18 जनवरी को वार्षिक श्राद्ध होगा आयोजन को लेकर राम सिंह चंदेल, श्रीमती विमलेश सिंह चंदेल, विपिन सिंह चंदेल, शालिनी सिंह चंदेल ,कमलेश सिंह क्रांति कुमार,अरविंद सिंह,धीरेंद्र सिंह अभिषेक सिंहयाशवेंद्र सिंह ,श्रीवेन्द्र प्रताप, निखिल विवेक प्रताप, प्रयागराज,श्रीमती दीपमाला-संजय सिंह राणा सहित समस्त चंदेल परिवार कोडाभाठ पामगढ जुटे हुए हैं।*

*टीप फोटो संलग्न*