Music

BRACKING

Loading...

यहां शुरू हो रही शिक्षकों की भर्ती, पीईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन


जबलपुर। प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लम्बे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह अच्छी खबर है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। स्कूल शिक्षा विभाग की अनुमति मिलने के बाद प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) की ओर से प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि अभी पदों का खुलासा नहीं किया गया है। सम्भावना जताई जा रही है कि प्रदेश में 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती हो सकती है। जिले के प्राथमिक स्कूलों में करीब 500 से अधिक पद खाली हैं।
रूल बुक में होगा खुलासा
सूत्रों के अनुसार पीईबी छह जनवरी को बोर्ड रूल बुक जारी करेगा। इसमें भर्ती प्रक्रिया के नियम, शर्तें, पात्रता, आयु, वर्ग से जुड़ी जानकारियां शामिल होंगी।
आर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी
विभाग ने स्पष्ट किया है कि पात्रता परीक्षा केवल उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रक्रिया में योग्य (एलिजिबल) होने की शर्त है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित अर्हरता अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके बाद ही वे नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। पदों और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।
पीईबी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जल्द ही अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। रूल बुक तैयार की जा रही है।
प्रो. भावना झारिया, डिप्टी कंट्रोलर