गांधीजी के संदेशों को आमजनों तक पहुंचा रही है गांधी दर्शन यात्रा |
- -------------------- |
शिवपुरी | 14-जनवरी-2020 |
इस वर्ष महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है इसलिए पूरे वर्ष भर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से महात्मा गांधी के संदेश को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इसी के तहत गांधी दर्शन रथ यात्रा निकाली जा रही हैं जिसके माध्यम से गांधीजी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शिवपुरी जिले में अपने तीसरे चरण में यह यात्रा पिछोर विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर रही है। गांधी दर्शन यात्रा में शामिल तीन प्रचार वाहनों द्वारा आडियो-वीडियो के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों तथा स्कूलों में गांधी दर्शन का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। दल में शामिल लोक कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं गीतों की प्रस्तुति दी जा रही है। गांव के लोग रथों पर आयोजित नुक्कड़ नाटकों को देखने के लिए भी रुचि दिखा रहे हैं। यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जा रही है। विभिन्न चरणों में जिले के सभी विकासखंड में यह यात्रा पहुंचेगी। |
0 टिप्पणियाँ