Music

BRACKING

Loading...

मोदी ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज सुधारक एवं देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने सामाजिक एकता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक चेतना के लिए उनका संघर्ष देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।
गौरतलब है कि सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक एवं मराठी कवयित्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने 1852 में पहले बालिका विद्यालय की स्थापना की थी।