Music

BRACKING

Loading...

जिले में वर्ष 2019 में गुमशुदा 192 बच्चों में से 151 दस्तयाव

सीधी जिले में वर्ष 2019 में गुमशुदा 192 बच्चों में से 151 दस्तयाव 

सीधी | 14-फरवरी-2020

     पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में जिले के संपूर्ण थाना प्रभारियों को समय-समय पर गुम बालक व बालिकाओं के दस्तयावी हेतु निर्देशित किया जा रहा है। पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी जिले में 51 बालको मे से 44 व 141 बालिकाओं में से 107 बालिकाओं को दस्तयाव किया गया है। 
    इसी प्रकार सीधी पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लिया गया है जिससे उपरोक्त सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। इसी तारतम्य में विगत वर्षों की गुमशुदा दो बालक एवं 20 बालिकाओं को भी वर्ष 2019 में दस्तयाव कर उन्हें उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। 
    गुमशुदा बालक बालिकाओं की दस्तयावी हेतु सीधी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहें हैं। इस हेतु वर्ष 2019 में गुम 7 बालक एवं 34 बालिकाओं की दस्तयावी हेतु सूचना प्रदाय करने वालों की पुरूस्कार की घोषणा की गई है। 78 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हुयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ