| अवैध मदिरा संग्रहण पर हुई कार्यवाही |
| - |
| नरसिंहपुर | 14-फरवरी-2020 |
कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के निर्देशन में जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में शुक्रवार को संयुक्त कार्यवाही कर 7 प्रकरण पंजीबद्ध किये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीएस चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में करेली के हनुमान वार्ड, राजेन्द्र वार्ड, गणेश वार्ड एवं ग्राम इमलिया- जोहहरिया में सामूहिक दबिश की कार्यवाही की गई। इस दौरान 930 किग्रा महुआ लाहन एवं 19 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क), (च) के तहत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। महुआ लाहन का सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्री रवीन्द्र कुमार जैन, श्री निरपत यादव, श्री भ्रांति सैय्याम, श्री दिग्विजय परस्ते तथा मुख्य आरक्षक श्री सदर बरकड़े, आरक्षक श्री गोपाल राजपूत, श्री नवल ठाकुर एवं श्री दीपांश चौकसे मौजूद थे। |
0 टिप्पणियाँ