Music

BRACKING

Loading...

बड़ी खबर क्या जानलेवा कोरोना वायरस से डेटॉल दिला सकता हैं निजात? कंपनी ने दी ये जानकारी जाने बचाओ


एंटी करप्शन न्यूज़
नई दिल्ली। चीन से शुरू होने वाला जानलेवा कोरोना वायरस कई देशों में फ़ैल रहा हैं। चीन में अब तक 305 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। और हजारों इस वायरस की चपेट में हैं जिनका इलाज किया जा रहा हैं। हाथों के कीटाणुओं से बचने के लिए डेटॉल का इस्तेमाल की सलाह दी जाती हैं और विज्ञापन दिए जाते हैं। हाल ही ब्रिटेन में लोगों का कहना हैं की डेटॉल का उपयोग करके कोरोना वायरस से निजात पायी जा सकती हैं और संक्रमण से बचा जा सकता हैं। 
इस अफवाह के बाद कंपनी ने मामले पर सफाई देते हुए कहा की इस लिक्विड के स्प्रे करने से मानवों को नुकसान पहुंचा रहे कोरोना वायरस को खत्म नहीं किया जा सकता है। बता दें चीन में फंसे छात्रों को बचाने के लिए भारत छात्रों की वतन वापसी में जुटा हुआ हैं। 
अब तक कई छात्रों को भारत लाया जा चूका हैं। मौजूदा समय में यह दुनिया के 20 से अधिक देशों में फैल चुका है।  भारत सरकार ने शनिवार को वुहान में रह रहे 324 भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू कर उन्हें एअर इंडिया विमान से भारत वापस बुला लिया है। 
गौरतलब है कि चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 305 हो गयी है, जबकि लगभग 13,983 लोग इसकी चपेट में हैं। चीन के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संक्रमण से शनिवार को 45 लोगों की मौत हुई और इस तरह से चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 304 हो गयी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ