Music

BRACKING

Loading...

स्काउड गाइड के स्वयं सेवको ने किया मतदान दल/आमजनता को सहयोग

 
*एकांश पटेल & जितेंद्र तिवारी.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा 9669803702*

*(तृतीय चरण का चुनाव संपन्न)*

अकलतरा-शा उ मा शा अमोरा के स्काउट गाइड के स्वयंसेवको द्वारा आज आम निर्वाचन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र 165 , 166 , 167 ,168 , व  169  ग्राम पंचायत अमोरा में आये हुए मतदान दल व आम जनता के बीच तालमेल , अंधे ,शिथिल , दिव्यांग लोगो को मतदान केंद्र तक पहुचाना वोटरों को जल पिलाना , मतदान दल को नास्ता , भोजन में सहयोग विधिवत लाइन लगवा कर एक के बाद एक वोटरों को मतदान केंद्र प्रवेश , बुजुर्गों के बैठने हेतु ब्रेंच की व्यवस्था व अन्य सहयोग शा उ मा शा अमोरा के स्काउट अविनाश साहू , आकाश यादव ,राहुल सोनी , कु संध्या यादव , ज्योति निर्मलकर , ज्योति दास , सौम्या साहू , निधि पटेल के द्वारा स्काउट मास्टर श्री संजय कुमार यादव  ए एल टी स्काउट के दिशा निर्देशों में किया गया । मतदान दलों व ग्राम्य जनों के द्वारा सकाउटिंग भावना के साथ भूरी भूरी प्रशंसा किया गया ।पीठासीन अधिकारी 168 के द्वारा विशेष कर कहा गया कि श्री यादव जी के मार्गदर्शन में ये स्काउट के बच्चे आम नागरिकों व मतदान दल को सहयोग कर आम नागरिकों में सहयोग की भावना को प्रबल कर रहे है हम सभी मतदान दल इनके कार्यो से पूर्णरूपेण संतुष्ट है ये बच्चे नित निरंतर आगे बढे , ये अधिकारियों , पुलिस पट्रोलिग के अधिकारियो ने कहे । बच्चो को आम निर्वाचन में सहयोग करने हेतु कर्तव्य प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।सकाउटिंग का मूल मंत्र ही देश , नागरिकों की सेवा है जिसे शा उ मा शा अमोरा के स्काउट गाइड श्री संजय कुमार यादव के सफल मार्गदर्शन में कार्य कर रहे है । इनके द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान सफलता पूर्वक कराने में सहयोग किया गया ।राष्ट्रीय सेवा योजना / स्काउट गाइड के माध्यम से देशप्रेम , देशसेवा का कार्य सफलता पूर्वक किया जा रहा है ।पंचायत चुनाव में नवीन इकाई अमोरा के  स्काउट गाइड /स्वयम सेवको के द्वारा किये गए कार्यो की सभी  द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा किया गया ।स्काउट्स के सभी कार्य ग्राम , ब्लॉक ,जिले व राज्य स्तर पर हमेशा ही प्रशंसनीय रहे है ।संजय कुमार यादव जी कार्यक्रम अधिकारी व ए एल टी स्काउट के इस  आम निर्वाचन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान दलों को सहयोग , आम नागरिकों को अंधे , शिथिल विकलांगो को चुनाव कार्यो में सहयोग हेतु स्काउट गाइड के बच्चो को प्रोत्साहित करने व कार्य करने हेतु बच्चो के साथ कार्य करने पर   पर श्री आशीष मिश्रा , श्री आर के पांडेय , श्रीमती वर्षा पांडेय ,  श्री विजय साहू , श्री जय प्रकाश प्रजापति , श्री हरीश चौहान , श्री आर के पी तिवारी , शैलेन्द्र शर्मा , सी पी आदित्य , श्री  एम एल कौशिक जिला संगठन आयुक्त , श्री के के सिंह , श्री हरिशंकर वर्मा , श्री अनिल सिदार , सहित सभी स्काउट एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के परिवार ने बधाई प्रेषित किया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ