
भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल हॉस्पिटल में कोरोनावायरस के मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। महिला की अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। मध्यप्रदेश में जांच रिपोर्ट आने से पहले मरने वाले संदिग्ध मरीजों की संख्या 6 से अधिक हो गई है। इनमें इंदौर 3, उज्जैन 2 एवं जबलपुर 1, शामिल है जबकि इसके अलावा कुछ और भी हैं जिन्हें रिकॉर्ड नहीं किया जा सका।
0 टिप्पणियाँ