Music

BRACKING

Loading...

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कमलनाथ ने बदला ट्विटर स्टेटस, लिखा- कांग्रेस महासचिव और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख


भोपाल। मध्यप्रदेश में सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टण्डन को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने अपना ट्विटर स्टेटस भी बदल लिया है। अब उन्होंने अपने ट्विटर स्टेटस में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन की जगह कांग्रेस महासचिव और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख लिख लिया है।
कमलनाथ ने शुक्रवार को दोपहर में राजभवन पहुंचकर राज्यपाल लालजी टंडन को मुख्यमंत्री पद से अपना त्याग-पत्र सौंपा। राज्यपाल ने उनका त्याग-पत्र मंजूर कर उन्हें नये मुख्यमंत्री द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ ही उनके मंत्रिपरिषद का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है, साथ ही नये मुख्यमंत्री द्वारा शपथ ग्रहण किये जाने तक उन्हें अपने सहयोगियों सहित अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी की गई है।
इधर, कमलनाथ ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने के बाद अपने ट्विटर स्टेटस बदलने में भी देर नहीं की। अब ट्विटर पर उनकी प्रोफाइल महासचिव और प्रदेशाध्यक्ष कांंग्रेस के नाम से है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ