Music

BRACKING

Loading...

शिवराज सरकार में तुलसीराम डिप्टी सीएम, दरबारियों को कैबिनेट फाइनल

भोपाल। मध्य प्रदेश में टोटल लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जितनी स्वतंत्रता के साथ फैसले ले रहे हैं, यह सब कुछ बस कुछ ही दिनों के लिए है। 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने पर और यदि नहीं हुआ तब भी मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कैंप से तुलसीराम सिलावट का डिप्टी सीएम बनना तय है। इसके अलावा जय विलास पैलेस के बड़े दरबारियों को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी। उपचुनाव बाद में लड़ेंगे। 

दिल्ली में डील होने के बाद ही सिंधिया ने भाजपा ज्वाइन की थी

ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने चहेते तुलसी सिलावट को कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में उप-मुख्यमंत्री बनवाना चाहते थे, लेकिन राधौगढ़ के राजा दिग्विजय सिंह और उनके दोस्त सीएम कमलनाथ ने सिंधिया की इच्छा पूरी नहीं होने दी लेकिन बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी शर्ते स्पष्ट रूप से भाजपा की केंद्रीय कार्य समिति के सामने रख दी थी। 

मध्यप्रदेश में दो सचिवालय काम करेंगे

तुलसी सिलावट के अलावा पिछली सरकार में मंत्री रहे गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी और इमरती देवी को शिवराज सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। किस तरह मध्यप्रदेश में दो सचिवालय काम करेंगे। एक भोपाल में वल्लभ भवन और दूसरा ग्वालियर में जयविलास पैलेस, जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया अघोषित मुख्यमंत्री होंगे। स्वाभाविक है इस इलाके में शिवराज सिंह चौहान के फैसले और दौरे नहीं होंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ