Music

BRACKING

Loading...

डॉक्टर, पुलिस जवान सहित सफाईकर्मियों का भाजपा ने किया धन्यवाद ज्ञापित


करैरा। देश व प्रदेश के साथ नगर में कोरोना को लेकर चल रहे लॉकडाउन की विषम परिस्थितियों में बेहतर काम कर रहे डॉक्टर, पुलिस जवान सहित सफाईकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है।
इस महामारी से लडऩे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जनता से आवश्यक सेवाओं को छोड़कर घरों से बाहर ना निकलने का आह्वान किया है।
ऐसी विषम परिस्थितियों में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, जनता की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टरों, नर्स सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा जोखिम उठाते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ दिन रात प्रयास किए जा रहे हैं।
साथ ही करैरा नगर को स्वच्छ रखने के लिए नगर पंचायत के सभी सफाईकर्मचारियों द्वारा पूरी लगन व मेहनत के साथ दिन रात प्रयास किए जा रहे हैं।
ऐसी विषम परिस्थितियों में जारी दिशा निर्देशों का पालन क्षेत्र की जनता से कराने के लिए करैरा पुलिस प्रशासन के सभी सम्मानित अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों व राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्ठा समर्पण एवं मेहनत का हम करैरावासी अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
नगर के 40 लोगों ने दिया पीएम केयर्स फंड में दान
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने आज करैरा नगर में 40 घरों से संपर्क करके पांच धन्यवाद पत्रों पर उनके हस्ताक्षर करवाए। साथ ही लोगों को बताया कि ये पत्र पुलिस, राजस्व, डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, बैंक, डाक घर कर्मचारी और सेवा में लगे सरकारी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए होंगें। साथ ही 40 लोगों ने पीएम केयर्स फंड में 100 रुपये व 500 का दान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ