Music

BRACKING

Loading...

रोजगार गारंटी में हर हाथ को मिल रहा काम




सिलादेही बम्हनीडीह ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलादेही में महात्मा गांधी रोजगार गांरटी योजना के तहत मजदूरों को रोजगार मिल रहा है,रोजगार गांरटी योजना सें मजदूरों की तस्वीर बदल रही हैं। एक तरफ जहां देश मेंचल रहे वैश्विक महामारी कोरोना वायरल के कारण गांव में मजदूरों को लाकडाउन के कारण रोजगार नहीं मिल रहा था परंतु अब सरकार द्वारा मनरेगा केतहत गांव के तालाब गहरीकरण कार्य कि स्वीकृति दी ग ई है।अब ग्राम सिलादेही के मनरेगा जाब कार्ड धारी मजदूरों को तालाब गहरीकरण कार्य में मजदूरी का कार्य मिल गया है। जहां , पर्री तालाब का गहरीकरण निर्माण के लिए शासन द्वारा लगभग 9लाख की राशि स्वीकृत दी ग ई है जिसकें तालाब में लगभग 350 से अधिक जांब कार्ड धारी मजदूर काम कर रहे है। ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है,और दूसरी तरफ तालाब के गहरीकरण होने सें गांव कि निस्तारी की समस्याएं दूर होगी एवं तालाब में पानी ज्यादा भरने सें भूमिगत जलस्तर भी बढेगा। गांव की ग्रामीण महिलाओं ने रोजगार गारंटी के तहत चल रहे कामों में बढ़ -चढ़कर  हिस्सा ले रहे है

www.anticorruptionews.com की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ