रक्तदान शिविर आयोजन खरगोन
कोरोना जैसी महामारी के दौरान ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुवे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बमनाला उपखंड के महाविद्यालय टोली के उत्कर्ष पांडेय श्याम सोनी अजय राजपूत ऋषि सेन राम सोनी अथर्व रावल दिव्यांश पांडेय आदि एवं ग्राम के युवा सदस्यों बहनों एवं संयुक्त संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णता पालन करते हुए 50 यूनिट का शिविर लगाया रक्त की कमी को दूर करने के लिए समस्त स्वयंसेवको व ग्रामवासियों व महाविद्यालयिन क्लब रक्तदान समूह रक्तमित्र जय गिरी गोस्वामी व जय महाराणा रक्तदान समूह खरगोंन के रक्तमित्र प्रखर कर्मा हमेशा मानव सेवा के लिए अग्रसर रहते है व युवा साथियो को रक्त दान करने के लिए प्रेरित करते रहते है जिससे कि रक्त की कमी से किसी जरूरतमन्द व्यक्ति कि सहायता की जा सके व उसको जीवदान दे सके सदस्यों द्वारा सन्देश दिया गया कि रक्तदान करने से शरीर मे किसी प्रकार की कमी नही होती है और ना ही किसी तरह की बीमारी होती है व महाविद्यालयिन क्लब रक्तदान समूह व जय महाराणा रक्तदान समूह खरगोंन द्वारा अपिल की गई कि सभी युवा साथी रक्तदान के लिए आगे आये व रक्तदान कर किसी का जीवन बचाये मुहिम जिंदगी की रक्तदान जीवनदान
विशेष सहयोग रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रभारी विनय दसोंधी व जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक खरगोन का रहा। संस्था mmmss india सभी रक्त वीरो का आभार प्रकट करती है एवं इस महामारी के दौर में आप सबके सहयोग की सराहना करती है ।
0 टिप्पणियाँ