Music

BRACKING

Loading...

निसर्ग तूफान आने से पूर्व इंदौर आयुक्त ने समुचित व्यवस्थाओं का आदेश दिया सम्भाग के सभी जिलाधीश को

निसर्ग तूफान की चेतावनी के सम्बन्ध में इंदौर आयुक्त श्री त्रिपाठी ने इंदौर सम्भाग में आने वाले सभी जिलों के कलेक्टर को पत्र देकर आदेश किया कि आप इस आकस्मित आपदा के लिए उचित प्रबंध करे । आवश्यक्ता होने पर लाउड स्पीकर , सोशल मिडिया , अदि प्रचार प्रसार के साधनों से लोगो को सचेत करे । 
    साथ ही यह भी कहा कि कुछ जिलों में गेंहू एवं चनों की खरीदी अभी भी जारी है एवं पूरी तरह से गेहूं एवं चने का उठाओ नही हो पाया ऐसी स्थिति में यथाशीघ्र खरीदे गए अनाज के लिए समुचित प्रबन्ध करे एवं गोदामो में रखवाना सुनिश्चित करे ।
मौसम वैज्ञानिकों द्वारा यह बताया है कि महाराष्ट्र एवं गुजरात की और टकराने वाले निसर्ग तूफान का प्रभाव मध्यप्रदेश  के इंदौर सम्भाग में भी रहेगा । वैज्ञानिकों अनुसार इस तूफान में 50 किलो/ घण्टे की रफ्तार से हवाये चलेंगी एवं बिजली गिरने के साथ साथ भारी बारिस की असंका भी हे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ