Music

BRACKING

Loading...

किसानों के नाम से फर्जी तरीके से पंजीयन कराकर गेंहू बेचा


मुरैना. श्यामपुर खुर्द के किसान कलेक्टे्रट पहुंचे वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह कलेक्टर बंगले पर पहुंच गए। वहां करीब आधा घंटे बाद तहसीलदार भरत कुमार व आर आई ईश्वर शर्मा पहुंचे, उनकी समस्या सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं पोरसा के नाहर पुरा मौजा जोंटई गांव के लोग भी बिजली समस्या को लेकर बंगले पर पहुंचे।
श्यामपुर खुर्द के किसान बुधवार की सुबह कार्यालयीन समय में कलेक्टे्रट पहुंचे। लेकिन वहां किसी ने उनका आवेदन तक नहीं लिया। शाम पांच बजे कलेक्टर बंगले पर पहुंच गए। उनके साथ ८० साल की एक वृद्ध महिला भी थी। रमाशंकर, विधवा फूलबती, कलावती, प्रीतम, मुल्ला, राजवीर, प्रेम सिंह आदि का कहना था कि हमारे हिस्से की जमीन पर गांव के ज्ञान सिंह तोमर ने अपने नाम से पंजीयन करा लिया है। सहकारी संस्था गोठ के सचिव सतेन्द्र सिंह से मिलकर सोसायटी पर गेंहू का व्यापार किया गया। हम लोग अपने गेंहू बिक्री के लिए पंजीयन कराने गए तब पता चला कि आप लोगों की जमीन का पहले से पंजीयन हो चुका है और उस पर गेंहू बिक चुका है। ग्रामीणों ने फर्जी तरीके से कार्य करने वाले ज्ञान सिंह तोमर व सतेन्द्र सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। तहसीलदार ने किसानों का आश्वासन दिया है। नाहर पुरा मौजा जोटई तहसील पोरसा के ग्रामीण भी अपनी बिजली समस्या लेकर कलेक्टर बंगला पर पहुंचा। किसान कल्याण ङ्क्षसह, रामसेवक, कमलेश आदि का कहना हैं कि हमारे बिजली कनेक्शन खेत वाली डीपी से हैं, गांव के कुछ दबंग बार बार कनेक्शन काट देते हैं जबकि हम नियमित बिल अदा कर रहे हैं। बिजली कंपनी के अधिकारियों से लिखित शिकायत की जा चुकी है लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की तब जिला मुख्यालय पर आना पड़ा है। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली कटी होने से हमारे बच्चे गर्मी से परेशान हैं। तहसीलदार ने उनका ज्ञापन लिया और कलेक्टर तक उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ