भितरवार। नरवर मगरौनी में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने काफिले के साथ निकले प्रदेश के ग्रह मंत्री पुत्र डॉ सुकर्ण मिश्रा ने शांत राजनैतिक वातावरण में गर्माहट ला दी। डेढ़ सैकड़ा से अधिक चार पहिया वाहनों के साथ निकले मंत्री पुत्र को देख राजनैतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं देर शाम तक जारी रहीं। वहीं लंबे काफिले के साथ लंबे समय बाद आये युवा नेता सुकर्ण मिश्रा ने पार्टी के युवाओं में भी जोश भरने का काम किया। वहीं उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जगह जगह ग्रह मंत्री पुत्र का जोशीला स्वागत कर उन्हें अपनी भावनाओं से अवगत कराया।
0 टिप्पणियाँ