ग्वालियर। सिंधिया राजवंश के महाराज, राज्यसभा सदस्य एवं ग्वालियर-चंबल अंचल के सबसे ताकतवर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 अगस्त 2020 को ग्वालियर आने वाले थे परंतु अब उनका दौरा स्थगित हो सकता है क्योंकि 17 अगस्त 2020 को उनके साथ दिन भर रहे मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नियमानुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया को सात दिवस तक होम क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा।
0 टिप्पणियाँ