मध्य प्रदेश के 21 जिलों में 15 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी
गुरुवार, अगस्त 13, 2020
भोपाल। भारत मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के 21 जिलों में 15 अगस्त तक भारी वर्षा की संभावना है। घर से बाहर निकलने वाले नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि वह भारी बारिश की स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त इंतजाम एवं सावधानियां रखें।
मौसम विभाग के अनुसार रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, दमोह, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, दतिया एवं भिंड जिला में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा की स्थिति बन सकती है। इन 10 जिलों के अलावा सीधी, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सागर, टीकमगढ़, हरदा, देवास, मुरैना एवं श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी।
0 टिप्पणियाँ