मालखरौदा/ प्रदेश की प्रथम महिला सांसद, समाज सेविका, ममतामयी मां मिनीमाता जी का पुण्यतिथि 11/08/2020 मंगलवार को था जिसमें पूरा प्रदेश भर में गुरु मां को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया जिस पर प्रदेश सतनामी समाज ब्लॉक ईकाई मालखरौदा युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष सूरज टण्डन जी के आह्वान पर क्षेत्र के दर्जनो गांवो मे वृक्ष रोपण किया गया इसी बीच वृक्ष रोपण करते हुए ग्राम पंचायत नरियरा सरपंच लक्षमीन दिलचंद रात्रे जी ने संबोधित करते हुए कहा कि ममतामयी मिनीमाता जी प्रथम महिला सांसद होने के साथ साथ छत्तीसगढ़ को पूरे भारत में एक अलग पहचान दिलायी जिनकी कमी अपुर्णीय है।
क्षेत्र में वृक्ष रोपण नरियरा, मिरौनी, मुड़पार, रनपोटा, देवगांव, बड़े रबेली, छोटे सीपत, जमगहन, पाड़रमुड़ा, अंडी, नवागांव, मोहतरा, व सोनाडुला में फलदार वृक्ष कटहल लगाया गया, जिनमें मुख्य रुप से प्रदेश सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष सूरज टण्डन, सरपंच लक्ष्मीन दिलचंद रात्रे, अनिल कौशिक, चंद्रकात कुर्रे, रजनुसिंह हरवंश, प्रेमचंद जाटवर, मुड़पार सरपंच प्रेमलाल साहू, रामनारायण सोनवानी, मोहन अजगल्ले, महेन्द्रा खूंटे, मनेन्द्र रात्रे, रोहित भास्कर, भूनेश्वर रात्रे, नत्थुराम खूंटे, कन्हैया सोनवानी सहित अंडी सरपंच जी ने अपने अपने गांव में वृक्षरोपण कर ममतामयी मां मिनीमाता जी को श्रद्धांजलि अर्पित किये।

0 टिप्पणियाँ