भगवान श्रीराम की जन्मभूमि का पूजन शुरु, मंत्रोच्चार के साथ शुरु हुई पूजा अर्चना

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान श्रीराम की जन्मभूमि का पूजा अर्चना के नियमों का पालन करते हुए भूमि पूजन कर रहे हैं। सबसे पहले उनके हाथ धुलवाए गए और मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी मुख्य स्थान पर बैठे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन कर रहे हैं और तमाम मंत्रोच्चार के बीच राम जन्मभूमि का सालों का इंतजार खत्म हो गया है। पंडित और मुख्य यजमान इस समय मंदिर निर्माण से पहले समस्त भगवान के आह्वान के मंत्र पढ़ रहे हैं। राम जन्मभूमि पूजन को संपन्न कराने वाले पंडित मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी से धार्मिक क्रियाएं करा रहे हैं। भूमि पूजन का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है और बड़े एलईडी स्क्रीन के जरिए समस्त उपस्थितगण भी इसको देख पा रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ