Music

BRACKING

Loading...

जयाराेग्य अस्पताल के आइसीयू में लगी आग

 


ग्वालियर । जयाराेग्य अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के फोर्थ फ्लाेर पर शनिवार की दाेपहर भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि आग आइसीयू में लगी है, जहां पर काेराेना के करीब 9 मरीज भी भर्ती हैं। हपहले अस्पताल प्रबंधन ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग बेकाबू हाेने लगी ताे दमकल अमले काे सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ एसएन अयंगर एवं जेएएच अधीक्षक डा आरकेएस धाकड़ भी माैके पर पहुंच गए हैँ। जानकारी के मुताबिक आग से एक मरीज भी झुलसा है। आईसीयू 20 बेड का था और 9 मरीज भर्ती थेा इनमें से दो मरीज झुलसे हैं। झुलसे हुए मरीजों का उपचार चल रहा है। सभी मरीजों को तीसरे फलोर के आइसीयू में शिफट किया गया है।

जेएएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में काेराेना मरीजाें काे भर्ती किया जाता है। खबर है कि दाेपहर में करीब दाे बजे अचानक थर्ड फ्लाेर पर बने आइसीयू में आग लग गई। जिसमें वेंटिलेटर धूं-धूं करके जलने लगे। जैसे ही स्टाफ ने वार्ड से धुआं उठते देखा ताे हडकंप मच गया। तत्काल सिक्युरिटी स्टाफ काे सूचना दी गई और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज किए गए। हालांकि तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हाे रहा था, इसलिए दमकल अमले काे सूचना दी गई। बताया जाता है कि जिस फ्लाेर पर आग लगी है, वहां पर करीब दस काेराेना मरीज भी भर्ती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ