शिवपुरी - दिनाँक 13-12-2020 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला शिवपुरी थाना सुरवाया के अंतर्गत ग्राम भड़ा बावड़ी के पास एक कार एवं मोटरसाईकिल का एक्सीडेंट हुआ है, जिसमे 02 लोग गम्भीर रूप से घायल है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम शिवपुरी एवं थाना सुरवाया को सूचित करते हुए जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही क्र.06 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक 05 केशव तिवारी और पायलेट रवि त्रिपाठी द्वारा मौके पर पहुँचकर बताया कि कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत मे 02 लोग गम्भीर घायल थे, घायलों को डायल-100 सेवा द्वारा उपचार हेतु शासकीय जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाया गया ।

0 टिप्पणियाँ