Music

BRACKING

Loading...

अपराधों के त्वरित निकाल हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा ली गई क्राईम मीटिंग




आज  पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी में क्राइम मीटिंग ली, जिसमें जिले के एसडीओपी और थाना प्रभारियों को अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु बेहतरीन ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। क्राईम मीटिंग के दौरान निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई-


1. जिले में महिला संबंधी लंबित गंभीर अपराधों का जायजा लिया गया एवं उनके त्वरित निकाल हेतु निर्देशित किया गया।


2. एसी एसटी एक्ट के लंबित मामलों में की गई कार्यवाही, त्वरित निकाल करने एवं राहत प्रकरणों मे आवश्यक कार्यवाही करने हेतु हेतु दिशा निर्देश दिए।

3. जिले मे चल रही सीएम हेल्पलाइनों के निकाल हेतु एवं आवश्यक कार्यवाही के संबंध मे सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया 


4. जिले में लंबे समय से लंबित गंभीर अपराधों का जायजा लिया तथा उनकी प्रोग्रेस रिपोर्ट अनुसार आवश्यक दिशा निर्देश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी कर अपराधियों के तुरंत निकाल हेतु समझाइश दी गई।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. कोलारस, शिवपुरी, पोहरी, रक्षित निरीक्षक शिवपुरी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी,कण्ट्रोल रूम प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ