शिवपुरी- ऑनलाइन ठगी करने वाले लोगों के सामने साइबर सेल असहाय साबित हो रहा है। ऑनलाइन ठगी करने वाले लोग अब तक लोगों के खातों से लाखों रुपये निकाल चुके हैं, लेकिन अभी तक साइबर सेल अभी तक ठगों को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है। विगत 5 दिसंबर को झांसी तिराहा पर राजकुमार शर्मा ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए। वह एटीएम पर 9 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे ऑनलाइन ठगों ने उसके खाते से 1 लाख 56 हजार रुपये गायब कर दिए। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए युवक ने थाने पहुंचा और खाते से रुपये निकलने का आवेदन दिया। जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर बुधवार को अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज किया
फरियादी ने बताया कि राजकुमार शर्मा पुत्र हरिबल्लभ शर्मा निवासी नवाब साहब रोड चंद्रा कॉलोनी ने बताया कि वह शिक्षक है और यह उनका सैलरी अकाउंट है। वह विगत 5 दिसंबर झांसी तिराहा पर एसबीआई एटीएम पर 9 हजार रुपये निकालने गए थे। एटीएम से कैश तो नहीं निकला लेकिन खाते से बैलेंस कट गया। खाते से बैलेंस कम होने पर उन्होंने टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया तो वहां से संबंधित ने कहा कि आप अपना अकाउंट ऑनलाइन चालू करें। साथ ही कुछ निर्देश दिए जिसका पालन करते हुए शिक्षक ने अपने मोबाइल में सैलरी अकाउंट को चालू किया। जैसे ही पासवर्ड डालकर अकाउंट चालू किया तो उनके सैलरी अकाउंट में जमा 1 लाख 56 हजार रुपये गायब हो गए और बैलेंस जीरो हो गया। बुधवार को थाने पहुंचे फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ऑनलाइन ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

0 टिप्पणियाँ