शिवपुरी - आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आहार अनुदान योजनांतर्गत शिवपुरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र 1800 हितग्राहियों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराई है। जिससे सहरिया महिला हितग्राही पात्र होने के बावजूद लाभ से बंचित न रहे।
आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों द्वारा शिवपुरी जिले के ग्रामों में डोर-टू-डोर संपर्क कर 3054 हितग्राही चिन्हित किये। उसमें से 1800 हितग्राहियों की पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराई जाकर स्वीकृति जारी कराई गई है। जिले में ऐसे हितग्राही जो पात्र है और लाभ प्राप्त करने से वंचित है वह अपने आवेदन कार्यालय आदिम जाति कल्याण विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ