Music

BRACKING

Loading...

पहली बार 31 दिसंबर को लेकर कोई उत्साह नहीं, गोवा, दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद टिकट दर न्यूनतम स्तर पर



 इंदौर,  कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण पहली बार 31 दिसंबर मनाने वाले लोगों में उत्साह नहीं है। इस बार लोगों का छुटिट्यां मनाने का मूड़ दिखाई नहीं दे रहा है। इसी का असर है कि इस बार 31 दिसंबर पर आसमान छूने वाले हवाई जहाज के टिकट आम व्यक्ति की जद में आ गए है। 31 दिसंबर को गोवा का टिकट महज 3500 रुपये में विभिन्न् बुकिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। हर साल यही टिकट 15 हजार रुपये में होता था।

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि हर साल 31 दिसंबर को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है,लेकिन इस बार अभी तक कम लोग सामने आ रहे हैं। हर साल बड़ी संख्या में लोग गोवा, राजस्थान, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु और गुजरात में 31 दिसंबर मनाने जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग विदेश भी जाते हैं। चूंकि इस बार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक है। इसलिए विदेश में जाना संभव नहीं है। जादौन के अनुसार कोरोना के कारण हर साल की तुलना में केवल 30 प्रतिशत तक की बुकिंग है। जिस कारण अभी एयरलाइंस का किराया काफी कम है। यात्री कम उड़ान भर रहे है,तो किराया कम है। अगर दिसंबर के आखिरी सप्ताह की ही बात की जाए तो बेंगलुरु, गोवा, दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद का किराया कई सालों की तुलना में काफी कम है। जादौन के अनुसार दिसंबर में क्रिसमस की छुटि्टयां होने से लोग परिवार सहित घूमने जाते हैं। हालांकि अभी 31 दिसंबर में समय है।

इन शहरों का इतना किराया

बेंगलुरु 4200

गोवा 3500

पुणे 6500

दिल्ली 3600

अहमदाबाद 2600

(आंकड़े विभिन्न बुकिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार 10 दिसंबर तक के)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ