Music

BRACKING

Loading...

हवलदार को कंधे में टक्कर मारी, वाहन रूकवाया तो हवलदार से कर दी मारपीट, वर्दी फटी

 


भोपाल। गौतमनगर इलाके में एक ऑनड्यूटी हवलदार को तेज रफ्तार आपे चालक ने पहले टक्कर मारकर घायल कर दिया। जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने वाहन रोका और अपने एक और साथी के साथ मिलकर उनके साथ झूमाझटकी कर मारपीट कर दी। इस दौरान पुलिस कर्मी की वर्दी भी फट गई। घटना के बाद पुलिस कर्मी ने थाने और पुलिस कंट्रोल रूम को घटनाक्रम की जानकारी दी। बाद में पुलिस बल के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद आरोपितों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी देने का मामला दर्ज किया गया।

गौतमनगर पुलिस के अनुसार गौतम नगर थाने में पदस्थ हवलदार ज्वालाप्रसाद पटेल छोला रोड गौतम नगर पुलिस बुधवार शाम को चेकिंग प्वाइंट पर तैनात थे। उसी दौरान एक सवारी वाहन आपे बस स्टैंड के लिए जा रहा था, उसने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर सीधे हवलदार ज्वाला पटेल को टक्कर मार दी। उनके कंधा में चोट लगी और वह सड़क पर गिर गए। जब उन्होंने आपे चालक को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। जब उन्होंने आपे को रूकवाया तो आपे चालक राजा उर्फ आजम और उसके साथ आकाश सोनकर उनके पास आए और विवाद करने लगे। आरोपितों ने हवलदार के साथ सड़क पर झूमाझटकी करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में आरोपितों ने पुलिस कर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर पुलिस कर्मी ने तत्काल थाने और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पुलिस बल पहुंचने के बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया गया और पुलिस कर्मी को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। बाद में हवलदार की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ