Music

BRACKING

Loading...

कोलार क्षेत्र में सबसे ज्यादा सक्रिय है संक्रमित

 


भोपाल जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ सक्रिय संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। अभी 2792 सक्रिय संक्रमित हैं। जिले में कोलार तहसील क्षेत्र में संक्रमण सर्वाधिक बढ़ा है। कोलारशाहपुराहबीबगंजबागसेवनियामिसरोदकटारा हिल्स आदि थाना क्षेत्रों में तीन माह से लगातार पॉजिटिव मरीज निकल रहे हैं। अभी कोलार क्षेत्र में सक्रिय संक्रमितों की संख्या पहली बार 1019 तक पहुंच गई है। गोविंदपुरा क्षेत्र में 583 सक्रिय संक्रमित हैं। जिले की दो अन्य तहसीलों हुजूर और बैरसिया तथा चार सर्कलों बैरागढ़शहर भोपालटीटी नगर और एमपी नगर में कोरोना संक्रमण बहुत कम है। यहां सक्रिय संक्रमितों की संख्या 274 से भी कम है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि कोलार क्षेत्र में लोग कोरोना को लेकर सतर्क कम हैं। वे मास्क और सैनिटाइजर सहित सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।

रिकवरी रेट घटकर हुआ 90.2 फीसद

भोपाल जिले में 11 दिसंबर तक की स्थिति में 34198 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 30859 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इससे पता चलता है कि संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 90.2 फीसद हैजो नवंबर की तुलना में दो फीसद घट गया है। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। जिले में अब तक 550 लोगों की मौत हो चुकी हैजो संक्रमित मरीजों का 1.94 है।

दिसंबर में घटे कोरोना के मरीज

दिसंबर में कोरोना मरीजों की संख्या तीन दिसंबर से 300 से नीचे आ गई है। तीन से नौ दिसंबर तक प्रतिदिन 300 से कम मरीज ही निकले हैं। कोहेफिजा सहित अन्य पुराने शहर के क्षेत्रों में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत कम सामने आ रही है।

प्रतिदिन जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति

दिसंबर - 302

दिसंबर - 352

दिसंबर - 294

दिसंबर - 287

दिसंबर - 269

दिसंबर - 262

दिसंबर - 272

दिसंबर - 290

दिसंबर - 253

10 दिसंबर - 238

11 दिसंबर--281

तहसीलवार संक्रमितों की संख्या

तहसील या सर्किल कुल पॉजिटिव डिस्चार्ज मौत सक्रिय संक्रमित

कोलार 9285 8205 61 1019

गोविंदपुरा 6722 6016 123 583

बैरागढ़ 4622 4211 105 306

शहर भोपाल 4549 4224 140 185

टीटी नगर 4060 2681 45 334

एमपी नगर 3544 3215 55 274

हुजूर 1029 970 09 50

बैरसिया 266 230 06 30

बाहरी 121 107 03 11

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ