Music

BRACKING

Loading...

घोसीपुरा में किन्नारों का किया सम्मान

 


ग्वालियरण  उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा स्टैंड विथ नीडी वीक के अंतर्गत किन्नार सम्मान समारोह घोसीपुरा लश्कर में आयोजित किया गया। समाज में उन लोगों को सम्मान दिलाने के प्रयास दिलाने, जिन्हें किन्ही कारणों से उचित सम्मान नहीं मिल पाता है। इसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां अपने विचार रखते हुए संस्था के सदस्यों ने कहा कि आज भी हमारा समाज ट्रांसजेंडर को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाया है। जैसे स्त्री और पुरुष इस समाज का हिस्सा है वैसे ही थर्ड जेंडर भी इसी समाज के अभिन्ना अंग हैं। उनको न लड़के न लड़की के रूप में बल्कि उनके वास्तविक अस्तित्व के साथ स्वीकार करना होगा। आज कल सरकार ने भी थर्ड जेंडर को न केवल अधिकार दिए हैं, बल्कि लगातार उनके लिए काम कर रही हैा जिससे उन्‍हें समाज में सम्‍मान मिल सकेा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुचि ठाकुर, विशिष्ट अतिथि विजेता सिंह चौहान रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्षा सीता पाणीग्राही द्वारा की गई। नेहा पारीक, बबीता गुप्ता, चंचल गुप्ता, हर्षिता गुर्जर, पूरन चौबे, हैरी गुप्ता, प्रिया बावरा आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ