Music

BRACKING

Loading...

स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले ननि के बेड़े में शामिल हुए मिनी डंपर

 


ग्वालियर. स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 शुरू होने वाला है। सर्वेक्षण की तैयारी नगरनिगम ने कर दी है। इसी तारतम्य में शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नगरनिगम के बेड़े में नए मिनी ट्रकों को शामिल किया गया है। सोमवार को नगरीय प्रशासन आयुक्त ने इन वाहनों का शुभारंभ किया।

उल्लेखनीय है कि शहर की सफाई व्यवस्था ईको ग्रीन कंपनी के पास थी। लेकिन कंपनी के काम बंद करने की वजह से शहर की व्यवस्थाएं चौपट हो गई और सभी जगहों पर गंदगी व कचरे के ढेर नजर आ रहे थे। चूंकि नगरनिगम के बेड़े में वाहनों की कमी थी। इसलिए भी शहर की सफाई व्यवस्था सुधर नहीं पा रही थी। नगरनिगम ने वाहनों की कमी को देखते हुए वाहनों की खरीद के लिए टैंडर जारी किए थे। सोमवार को नगरनिगम के बेड़े में मिनीट्रकों को शामिल कर लिया गया है। इन मिनी ट्रकों का लोकार्पण नगरीय प्रशासन आयुक्त निकुंज श्रीवास्तव ने अपने भ्रमण के दौरान किया। अब इन वाहनों के शामिल होने से शहर की कचरा ढोने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। आगामी दिनों में अन्य वाहन भी नगरनिगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगे। इसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा और सर्वेक्षण में भी रैकिंग सुधर सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ