Music

BRACKING

Loading...

राज्यमंत्री श्री धाकड़ पोहरी के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण कार्यक्रमों में भाग लेंगे

 


शिवपुरी- लोक निर्माण राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़ 20 दिसम्बर को विधानसभा क्षेत्र पोहरी के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री धाकड़ 20 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे ग्राम जाखनोद, प्रातः 11 बजे आमई, दोपहर 11.30 बजे अमरपुरा, दोपहर 12 बजे खेरिया,  दोपहर 12.30 बजे पटवरी, दोपहर 1 बजे ओखईपाठा, दोपहर 01.30 बजे अहैरा, दोपहर 2.30 बजे ग्राम नौन्हेटा, अपराह्न 3 बजे ग्राम मेहरा, अपराह्न 3.30 बजे ग्राम रामपुरा एवं शाम 4 बजे ग्राम डांगवर्वे में जनसमस्या निवारण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ